महिला मंडल जखौली ने गांव में चलाया सफाई अभियान ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की,ग्राम पंचायत देवरा के गांव जखौली में आज महिला मंडल जखौली की बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता मण्डल की प्रधान रोशनी भारद्वाज ने की । बैठक में ब्लॉक कुनिहार से आई सीआरपी पूनम व सरिता ने महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के गठन,उसके कार्यकलापों व इसके फायदे के बारे में विस्तार से अवगत करवाया ।

बैठक के उपरांत महिला मण्डक की महिलाओं ने शिव मंदिर प्रांगण,प्राकृतिक जल स्त्रोत व रास्ते की साफ सफाई भी की । महिला मण्डल की प्रधान रोशनी भारद्वाज ने कहा कि महिला मंडल द्वारा समय समय पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में साफ सफाई की जाती है । वहीं लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया जाता है । इस मौके पर ममता शर्मा,निशा शर्मा,रंजना शर्मा,शर्मिला गौतम,सत्या शर्मा,निर्मला ठाकुर,रुकमणी,पार्वती,रीता भारद्वाज सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page