अर्की महाविद्यालय में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जागरूकता रैली आयोजित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– -राजकीय महाविद्यालय अर्की की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रजनी सांख्यान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


रैली महाविद्यालय परिसर से ग्राम पोखटू होते हुए ग्राम पंचायत बातल तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही लोगों को गीले एवं सूखे कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग रखने तथा प्लास्टिक कचरे का उचित निस्तारण करने की जानकारी दी।
इको क्लब एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के समन्वयक डॉ. जितेंद्र ठाकुर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अमन शर्मा एवं प्रो. रेखा ने ग्रामीणों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, डॉ. मनोज कुमार ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।


अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने लगभग 17 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया, जिसे ग्राम पंचायत बात्तल के निर्धारित प्लास्टिक विनियमन गृह में जमा करवाया गया। इस जागरूकता रैली में एनएसएस इकाई एवं इको क्लब के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page