सोलन की पर्वतारोही बलजीत कौर को मिला तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार

सात प्रमुख पर्वत चोटियों को फतह कर बढ़ाया हिमाचल का मान, लैंड एडवेंचर श्रेणी में मिला प्रतिष्ठित सम्मान।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्वतारोही बलजीत कौर ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियों से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। सोलन जिले की रहने वाली बलजीत कौर को पर्वतारोहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार लैंड एडवेंचर श्रेणी में प्रदान किया गया।

बलजीत कौर ने वर्ष 2022 से 2024 के बीच दुनिया की सात प्रमुख पर्वत चोटियों को फतह कर अपनी असाधारण साहसिक क्षमता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि में विश्व की प्रसिद्ध और चुनौतीपूर्ण पर्वत चोटियां माउंट एवरेस्ट, अन्नपूर्णा, किलिमंजारो, मनास्लू, मकालू, ल्होत्से और कंचनजंगा शामिल हैं। पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी इन उपलब्धियों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। कठिन परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण पर्वतीय अभियानों में सफलता हासिल कर बलजीत कौर ने हिमाचल प्रदेश की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई है। उनकी सफलता विशेष रूप से युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। बलजीत कौर की उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page