नरेश चौधरी कसौली व दून विधानसभा क्षेत्रों के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रभारी नियुक्त

जयनगर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – भारतीय जनता पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नरेश चौधरी को कसौली और दून विधानसभा क्षेत्रों के ओबीसी प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद जयनगर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।


जयनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन सहित मंडल के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नरेश चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि चौधरी संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में ओबीसी प्रकोष्ठ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
वहीं, नरेश चौधरी ने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामलोक धनोटिया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा ओबीसी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए प्रयास करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page