विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कल्याण संघ अर्की की मासिक बैठक अब 13 नवंबर को – सुशील गांधी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कल्याण संघ अर्की यूनिट की नवंबर माह की मासिक बैठक अब 13 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले यह बैठक 9 नवंबर को प्रस्तावित थी, जिसे दीपावली एवं भैया दूज के चलते 16 नवंबर के लिए निर्धारित किया गया था।


संघ के महासचिव सुशील गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 17 नवंबर को कुल्लू में आयोजित होनी है। इसी के चलते अर्की यूनिट की मासिक बैठक की तिथि में बदलाव करते हुए अब इसे 13 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि बैठक का आयोजन अर्की स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक रियासत द बाघल कैफे में किया जाएगा। बैठक के दौरान जिन पेंशनरों ने अभी तक अपना जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा नहीं करवाया है, उनके जीवन प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। गांधी ने संघ के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर सहयोग देने की अपील की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page