अर्की विधानसभा के तीनों मंडलों के सहकारिता प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक आयोजित

नारायण दास ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की, सहकारिता प्रकोष्ठ अर्की मंडल में बनाया गया सह संयोजक

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में शुक्रवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों अर्की, दाड़लाघाट और जयनगर के सहकारिता प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक गोविंद राम वर्मा, परस राम ठाकुर और रतन लाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा ज्ञान चंद और अमर सिंह ने भी बैठक में भाग लिया।


बैठक के दौरान गांव सील ,डाकघर बथालंग निवासी नारायण दास ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्हें सहकारिता प्रकोष्ठ अर्की मंडल का सह संयोजक नियुक्त किया गया।


बैठक में आगामी 25 नवंबर को अर्की विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम तथा 29 नवंबर को सोलन में प्रस्तावित सहकारिता उत्सव कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठन की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में तीनों मंडलों के सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर चर्चा की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page