ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,उपमंडल की ग्राम पंचायत चम्यावल के आंगनबाड़ी केंद्र चम्यावल में सीबीई का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीना राठौर ने सभी सदस्यों को स्वास्थ्य व पोषण के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला ठाकुर द्वारा बच्चों हाइट व वेट भी लिया गया। मीना राठौर ने महिलाओं को आयरन,फॉलिक एसिड,हरी साग व सब्जियों व सभी प्रकार के अनाज को अपने भोजन में शामिल करने बारे जागरूक किया। इस मौके पर आशा वर्कर अनिता ,महिला मंडल प्रधान मंजू देवी, वार्ड मेम्बर कमलेश तथा बहुत सी महिलाएं उपस्थित रही।


