
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) शिव शक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों ने चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट में नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।इस दौरान शिव कला मंच कुनिहार के कलाकारों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा,यातायात नियम व वाहन फिटनेस के बारे गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।कार्यक्रम के तहत चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट व शालुघाट बागा में नुक्कड़ नाटक पेश किए गए हैं और कलाकारों ने सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।कलाकारों ने बताया कि गाड़ी लेने से पहले कानूनन उम्र 18 की होनी जरूरी है।लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस,बाइक चलते समय हेल्मेट का प्रयोग,सीट बैल्ट लगाना,ओवर स्पीड व ओवरटेकिंग न करना,किसी भी नशे की हालत में गाड़ी न चलाना,गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल नहीं करना आदि यातायात नियमों के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई।इस मौके पर पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया,उपप्रधान हेमराज ठाकुर,आरटीओ सोलन से पवन,शिव शक्ति कला मंच कुनिहार से चेतन,राघव,गोपाल,राहुल,गगन,महक,पूजा,दीक्षा,वीरेंद्र सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

