
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में विद्यालय सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।जबकि विद्यालय से स्थानीय गांव पट्टा तक एक जागरूकता रैली निकाली गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय एवं सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन,भाषण,नारा लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालक प्रवक्ता सूचना एवं प्रौद्योगिकी अनूप शर्मा ने छात्रों को विद्यालय सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी और विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने भी छात्रों को वर्तमान परिस्थितियों में विद्यालय सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर भीम सिंह ठाकुर,अमरदेव शर्मा,दीपक ठाकुर,देवी सिंह,अमर सिंह ठाकुर,रमेश ठाकुर,हेमराज ठाकुर, विरेन्द्र कुमार,पुष्पेन्द्र शर्मा,सरोज ठाकुर ,केशव वर्मा सहित विद्यालय के छात्रों,अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

