
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) सब उपमंडल के अंर्तगत दाड़लाघाट में आपातकालीन सेवा दे रही 108 एंबुलेंस में एक महिला का सफल प्रसव हुआ।एंबुलेंस के तकनीशियन ने डाक्टरों से सलाह लेकर एंबुलेंस में ही सफल प्रसव करवाया।इसके बाद जच्चा और बच्चे को सीएच अस्पताल अर्की में भर्ती किया गया है,जहां दोनों स्वस्थ हैं।जानकारी के मुताबिक 108 आपातकालीन एंबुलेंस में सोमवार को काल आई थी।इसके बाद तुरंत महिला को लेने के लिए एंबुलेंस बढाल (पारनु) रवाना हुई थी।प्रसूता महिला पूजा पत्नी धनी राम को बढाल (पारनु) से अर्की लाया जा रहा है।कंसवाला पहुंचने तक महिला की तबीयत खराब हुई।ऐसे में एंबुलेंस में तैनात ईएमटी कुशमा और पायलट रविन्द्र ने फोन पर डाक्टरों से सलाह लेकर सफल प्रसव करवाया।महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।महिला के पति धनीराम ने सफल डिलीवरी करवाने के लिए 108 की सेवा का धन्यवाद किया।

