
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट के प्रांगण में तहसील कल्याण अधिकारी के सौजन्य से पूजा कला मंच बाडीधार के कलाकारों ने नशा निवारण विषय पर गीत संगीत व नाट्य के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया।इस अवसर पर जहां कलाकारों द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किए गए।वही नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रुचि दिखाई।

जबकि पाठशाला के समस्त अध्यापक इस मौके पर मौजूद है।अंत में प्रधानाचार्य विनोद कुमार एवं तहसील कल्याण अधिकारी डॉ गौतम कुमार शर्मा ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बच्चों को जागृत किया।इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय से कमलेश शर्मा,सौरव शर्मा,पूजा कला मंच के कलाकार,विद्यालय के प्रवक्ता,अध्यापकों सहित बच्चे उपस्थित रहे।

