रावमापा सुल्लतानपूर के बच्चों ने जानी 108 एम्बुलेंस सेवा योजना की कार्यप्रणाली ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

(सोलन),जिला सोलन के सरकारी स्कूलों में इन दिनो बच्चो को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जा रहा है। ताकि बच्चो का ज्ञाान वर्धन हो सके। जिला सोलन के बच्चे भी इस शैक्षिक भ्रमण का खूब लुत्फ उठा रहे है व अपनी ज्ञान जिज्ञासा बढा रहे है। सोलन जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्लतानपूर के विद्यार्थी राष्ट्रीय एबुलेंस सेवा की जानकारी लेने धर्मपुर पहुचें । उन्होंने एबुलेंस में कार्यरत कर्मचारियों से 108 के काम बारे जाना । इसके अलावा बच्चो को अस्पताल का भी भ्रमण करवाया गया व वहां की व्यवस्थाओ से अवगत करवाया गया ।

सुल्तानपुर स्कूल की अध्यापिका ममता ने बताया कि वह बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जा रहे है ताकि बच्चों को व्यवाहरिक तौर पर जानकारी मिल सके। ममता ने बताया कि उन्होंने धर्मपुर में 108 में मरीजो को आपात स्थिति में किस तरह से प्राथमिक उपचार दिया जाता है उसके बारे में बच्चों को 108 में कार्यरत ईएमटी संगीता शर्मा ने अमूल्य जानकारी दी । जिस से बच्चो का खूब ज्ञान वर्धन हुआ है। वहीं शैक्षणिक भ्रमण पर आये बच्चों ने भी 108 के बारे 108 में कार्यरत कुशल ईएमटी संगीत शर्मा द्वारा दी गई जानकारी को अमूल्य बताया व कहा कि उनका ज्ञान वर्धन हुआ है। बच्चों ने कहा कि उन्हें भी संगीत से आगे बढ़ कर पीड़ित मानवता की सेवा करने की प्रेरणा मिली है ।


उल्लेखनीय है कि 108 राष्ट्रीय एबुलेंस सेवा मरीजो के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है बच्चो को 108 की जानकारी देना इसकी उपयोगिता को बच्चो के माध्यम से घर घर तक पहुंचायेगा निश्चित तौर पर सुल्तानपुर स्कूल का यह प्रयास सराहनीय है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page