
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन नम्होल व दाड़लाघाट यूनिट की मासिक बैठक मुख्य सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में पंजाब पे कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक विद्युत बोर्ड से आग्रह किया गया कि बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विद्युत बोर्ड की तर्ज पर उपरोक्त पे कमीशन के आधार पर आदेश जारी किए जाएं तथा 5,10 व 15 प्रतिशत की दर पर भत्ते को बेसिक पे में समायोजित किया जाए।बैठक में विद्युत मंडल बिलासपुर के अधिकारियों व अभियंता से आग्रह किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों बारे कई बार निवेदन करने के बाद भी जीआईसी व ग्रेड पे सम्बन्धी बकाया बारे मंडल के कर्मचारियों द्वारा आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है,जिसके कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी रोष है।इस दौरान बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।इस अवसर पर कमल ठाकुर,नंदलाल,रंजीत,सुखराम चौधरी,परसराम,नानकू राम,श्याम,जगन्नाथ सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
