
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में प्रधानाचार्य विनोद कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा नियम के संबंध में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।विद्यालय के छात्र छात्राओं ने लोगों को जागरूक करने के साथ रैली के माध्यम से एक संदेश दिया।रैली में अध्यापकों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।इसका प्रभाव जहां समाज के विभिन्न वर्गों में देखा गया।वहीं बच्चे भी सड़क सुरक्षा नियमों को जाने के लिए अग्रसर रहें।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।

