
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस विशेष मोके पर मुख्य शिक्षाविद डोरिस राव,प्रधानाचार्य इप्सिता चौधरी,संजय शर्मा,राजेश शर्मा एवं प्रशांत शर्मा उपस्थित रहे।इस मौके पर डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल एवं अंबुजा सीमेंट ग्रुप के सभी विद्यालयों के अध्यापकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।स्कूल के अध्यापकों में विवेक शर्मा,रामा शंकर,नीरजा तथा आशु वर्मा ने महिला दिवस पर कविता के माध्यम से अपने विचार सांझा किए।मुख्य शिक्षाविद डोरिस राव ने विभिन्न प्रस्तुतियों के लिए सभी की प्रशंशा करते हुए इस दिवस की शुभकामनायें दी।इस उपलक्ष्य पर प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा की महिलाओं की समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है।आज की नारी अब स्वतंत्र और आत्म-निर्भर है।हमें स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं।अंत में सभी को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाइयाँ और शुभकामनायें दी।

