
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा ने विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी हैं।इसमें अर्की निर्वाचन क्षेत्र के युवा नेता रोशन ठाकुर को अर्की कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।रोशन ठाकुर ने कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करेंगे।

उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए हिमाचल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,विधायक संजय अवस्थी,हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया के चैयरमेन अभिषेक राणा,ब्लॉक कांग्रेस अर्की कमेटी के अध्यक्ष सतीश कश्यप,युवा कांग्रेस अर्की के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।

