ब्यूरो// दैनिक हिमाचल न्यूज़
अर्की :- अर्की नगर पंचायत में ‘विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम’ के तहत अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी अर्की नगर पँचायत के लोगों से मिले । विधायक संजय अवस्थी ने अपने संबोधन में अर्की की जनता का धन्यवाद किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की लगातार अनदेखी की गई है । आज लगभग सवा चार साल बीत जाने के बाद भी अर्की विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है । उन्होंने कहा कि अगस्त माह में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया है । उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र 23 फरवरी से शुरू हुआ है । इस चुनावी वर्ष में यह बजट सत्र अंतिम बजट सत्र है ।

इस बजट सत्र में उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र की मांगों को उजागर किया गया । चाहे वह स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा से संबंधित हो, बेरोजगारी से संबंधित हो तथा ट्रांसपोर्टरों से संबंधित हो सभी समस्याओं को भी उजागर किया गया । उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ बजट व विधायक प्राथमिकता की बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं की मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी ।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सतीश कश्यप व नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने अर्की नगर पंचायत से संबंधित कुछ मांगे विधायक के समक्ष रखी । जिसमें नगर पंचायत अर्की मैं स्टेडियम, मिनी सचिवालय, सामुदायिक भवन के विस्तारीकरण लिए राशि व नगर पंचायत अर्की में सोलर लाइटों के लिए राशि की मांग सहित अन्य मांगे शामिल हैं ।

उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष व नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष द्वारा रखी गई मांगो के लिए विधायक निधि से धन राशि देने की घोषणा की । जिसमें उन्होंने सामुदायिक भवन अर्की के विस्तारीकरण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा नगर पंचायत अर्की के लिए सोलर लाइटों के लिए ₹ 1लाख 50 हजार रूपए देने की घोषणा की । उन्होंने स्टेडियम के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष को स्टेडियम का जल्द से जल्द प्रारूप बनाकर देने के लिए कहा जिससे जल्द से जल्द इसके निर्माण के लिए बजट का प्रावधान करवाया जा सके । इस दौरान नगर पंचायत अर्की के लोगों द्वारा अर्की बाजार के साथ लगते स्थान में मिनी सचिवालय बनाने की मांग भी की गई । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस की के अध्यक्ष सतीश कश्यप नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता, सीमा शर्मा, कुलदीप सूद, धर्मपाल शर्मा,भीम सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अर्की के विभिन्न वार्डों के पार्षद, समाजसेवी रोशन लाल वर्मा सहित अर्की नगर पंचायत के लोग मौजूद रहे ।

