पटवार एवं कानूनगो भू व्यवस्था संघ की बैठक हुई वर्चुअल।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) हिमाचल प्रदेश पटवार एवं कानूनगो भू व्यवस्था संघ की कार्यकारिणी की बैठक वर्चुअल रूप में संपन्न हुईं।संघ के प्रेस सचिव चेतराम पाल ने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार द्वारा 5 मई 2009 को जारी अधिसूचना का अनुसरण करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 22 फरवरी 2022 को एनपीएस कर्मचारियों से संबंधित अधिसूचना जारी करने पर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया गया।चेतराम पाल ने बताया कि संघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की कि भारत सरकार के पेंशन एवं पैंशन कल्याण विभाग द्वारा 17 फरवरी 2020 को जारी कार्यालय ज्ञापन में निहित प्रावधानों एवं दिशा निर्देशों को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 20 हजार कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए चालू बजट सत्र में तत्काल प्रभाव से लागू करने की व्यवस्था व घोषणा की जाएं।चूंकि विभिन्न विभागों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी जिनका चयन विभागीय प्रशिक्षण हेतु रोजगार कार्यालय के माध्यम से हुआ है।ऐसे पात्र अभियार्थियो की लिखित एवं मौखिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात हुआ तथा विभागीय प्रशिक्षण अवधि पूर्ण करके व विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात भी विभागीय कमियों के कारण,विभाग में रिक्त पदों के बावजूद ओपीएस बंद करने की तिथि 15 मई 2003 से पूर्व विभाग में नियुक्ति नहीं दी गई परिणाम स्वरूप विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों कर्मचारियो को पुरानी पेंशन योजना से वंचित होना पड़ा है।संघ ने सरकार से मांग की विधानसभा बजट में जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा किया जिससे कर्मचारियों को वंचित ना रहना पड़े।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page