
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पुलिस थाना बागा के अंर्तगत झगड़ा करने के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज हुआ है।जानकारी के अनुसार प्रेमी देवी,पत्नी जगत राम गांव बोई (बैरल) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 26 फरवरी शनिवार को हरि राम सुपुत्र जगरनाथू ने उसके घर के आगे मकान का काम शुरु किया था,वह उस मकान के पीलर खडे कर रहा था।लेकिन वह पीलर अपनी भूमि से आगे बढ़कर उसकी जगह में लगा रहा था।प्रेमी देवी ने उसे काम बन्द करने को कहा, जिस पर हरि राम,शीला देवी,निशा देवी व सोनू राम ने इन दोनों के साथ झगड़ा किया,गाली गलौच की व जान से मारने की धमकियां दी।पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 323,504,506,34,447 के तहत मामला दर्ज हुआ है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
