![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2022/02/Screenshot_2022_0213_203630.png)
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:- सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव रहे 75 वर्षीय चमनलाल गाचली का परवाणू स्थित आवास में रविवार सुबह निधन हो गया। वह अपने समय में तेज तर्रार नेता रहे।बता दें कि वह 1977 से 1982 तक वह जनता पार्टी से विधायक रहे। उसी दौरान वह सीपीएस भी रहे। वह हिमाचल विकास कांग्रेस के महासचिव भी रहे। प्रो. प्रेम कुमार धूमल की भाजपा सरकार में एससी/एसटी निगम के चेयरमैन भी रहे।
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)