चौहान कृष्णा ने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनने पर दी बधाई,,

इंडिया गठबंधन की सफलता का किया जिक्र

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-  जिला कांग्रेस सचिव चौहान कृष्णा ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की शानदार सफलता पर खुशी जताई और राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दी। चौहान कृष्णा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्येक घटक दल का विशेष आभार है, जिन्होंने देश के संविधान को बचाने के लिए यह ऐतिहासिक फैसला लिया और परिणाम स्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई।

उन्होंने इंडिया की समस्त जनता का भी आभार जताते हुए कहा कि जिन्होंने इंडिया गठबंधन का साथ दिया, आज उसी का परिणाम है कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने का गौरव प्राप्त हुआ। चौहान कृष्णा ने कहा कि अब इस देश में संविधान के दायरे में ही हर कार्य होंगे और जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा। सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सुरक्षा और रोजगार की चर्चा सदन में गुंजेंगी और सार्थक परिणाम इस देश को देखने मिलेंगे।

चौहान कृष्णा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि जनता ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर सही निर्णय लिया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page