अर्की से भाजपा कार्यकर्ता कल शिमला में पदयात्रा में लेंगे भाग, रीना भारद्वाज ने की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज- भाजपा अर्की मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को शिमला में आयोजित होने वाली पदयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शिमला पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की है।

रीना भारद्वाज ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हिमाचल आगमन पर उनके स्वागत एवं अभिनंदन के लिए शिमला में पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा रविवार सुबह 10 बजे आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का मुख्य संदेश ‘संविधान बचाओ, अराजकता हटाओ’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर इस कार्यक्रम में भाग लें और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सहयोग देने का आग्रह किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page