दिग्गल महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता व साइबर अपराधों पर जागरूकता कार्यक्रम।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से करियर परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के विशेषज्ञ एच.एस. कालरा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को निवेश, शेयर बाजार और निक्षेपागार सेवाओं की जानकारी दी।


उन्होंने बचत और मुद्रास्फीति के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को कम उम्र से ही वित्तीय नियोजन की आदत डालने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, बीमा, डीमैट खाते और निवेश के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित निवेश के लिए केवल सेबी से पंजीकृत संस्थानों का चयन करने की सलाह दी।


कार्यक्रम के दूसरे सत्र में उन्होंने साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति सचेत किया। फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी व पासवर्ड साझा करने तथा डिजिटल गिरफ्तारी जैसी धोखाधड़ियों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर वीडियो कॉल के माध्यम से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेत राम भारद्वाज ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. मिलनप्रीत, प्रो. रीतू शर्मा, प्रो. राहुल, पूरन ठाकुर, अंजना देवी, सीता राम कौशल सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दिग्गल के विद्यार्थी भी शामिल हुए।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page