31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक अर्की के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग दिनों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते विभाग ने जारी किया शटडाउन शेड्यूल।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 11 केवी डुमैहर और 33 केवी अर्की फीडर के आवश्यक मरम्मत कार्य तथा विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई के लिए यह शटडाउन निर्धारित किया गया है।


विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर को 11 केवी डुमैहर फीडर के अंतर्गत डुमैहर सेक्शन के पपलोटा, स्थारी, देवरा, जमना, कोट, सुन्नी और जघाना सहित विद्युत उपमंडल भूमति के बलेरा, जयनगर, भूमति सेक्शन तथा आसपास के गांवों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इसी फीडर के अंतर्गत 1 नवंबर को सानन, शिवघाटी, सरोग सेरी, बखालग तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, 33 केवी अर्की फीडर के अंतर्गत 2, 4 और 5 नवंबर को अर्की, बातल, मंझयाट, मांजू, बथालंग, गलोग, शालाघाट, कोलका, घलोथ, घुमारी और दधोगी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। सभी निर्धारित दिनों में शटडाउन का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा।
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ईं. नीरज कुमार कतना ने बताया कि विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और उनके आसपास पेड़ों की टहनियों व झाड़ियों की कटाई के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश निर्धारित दिन कार्य पूरा नहीं हो पाता है तो शेष कार्य अगले दिन किया जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page