दिग्गल महाविद्यालय में मेहंदी कैंप, छात्राओं ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में छात्राओं के कौशल विकास, रचनात्मकता और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्थानीय महिलाओं और महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों के हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन बनाए।

कैंप में महाविद्यालय की नौ छात्राओं अंजलि, पलक, पलक, हिमानी, नेहा, अनीषा, कशिश, कृतिका और अनुराधा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइनों के माध्यम से अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर स्थानीय महिलाएं भी महाविद्यालय पहुंचीं और छात्राओं से मेहंदी लगवाई। इससे छात्राओं को अपनी कला को व्यवहार में प्रदर्शित करने के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को यह समझाना भी रहा कि मेहंदी कला जैसे हुनर को स्वरोजगार और आय अर्जित करने के साधन के रूप में विकसित किया जा सकता है।
महाविद्यालय की इस पहल से छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page