ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- सिविल अस्पताल अर्की में जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केयर कंपनी प्रोग्राम की शुरुआत ममता और नूरा हेल्थ द्वारा की गई। डिजिटल कोऑर्डिनेटर गुलशाद परोल्टा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20240522_1849261987521858502350341-1024x577.jpg)
इसका उद्देश्य जच्चा बच्चा मृत्यु दर को कम करना है। इस अवसर पर सिविल अस्पताल अर्की में कार्यरत फीमेल हेल्थ वर्कर सपना ने इस प्रोग्राम के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया कि जन्म से पहले प्रसूता को पोष्टिक आहार खाना चाहिये। प्रसव के दौरान महिलाओं को अपना व होने वाले शिशु की देखभाल किस प्रकार करनी चाहिये व समय समय पर टीकाकरण बारे जानकारी दी।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_2024-05-21-07-33-51-89_2c541ed6e62ef762723ac4c81ea52bd13578534014164882229-1024x771.jpg)
उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क टोल फ्री नंबर 18002039711 से जुड़ने के बारे में बताया। ताकि इस नंबर के माध्यम से जच्चा बच्चा से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी मिल सके। हेल्थ काउंसलर डॉ विजय शांडिल ने एचआईवी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डिजिटल कोऑर्डिनेटर गुलशाद परोल्टा, स्टाफनर्स पूजा, हेल्थ सुपरवाइजर सत्या शर्मा व आशा वर्कर उपस्थित रही।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/05/dainikhimachalnews-38134364473977675656-1024x427.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240423-wa00252152651253688551616.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/05/dhncoverpager13357012590031361540.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/05/img202306231618514477409462393398125.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/05/img_20231005_1841338507264091062909060.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)