ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- एनएसयूआई अर्की के पूर्व अध्यक्ष विनय शर्मा ने भाजपा नेताओं के बयानों…
Category: पोलिटिकल
अर्की विधसनसभा क्षेत्र में भाजपा के नये बने मंडलों के अध्यक्षों के चुनाव संपन्न, तीन मंडल अध्यक्ष बने
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए किये गये…
लोहारघाट को उप-तहसील का दर्जा मिलने पर रोशन वर्मा ने मुख्यमंत्री और संजय अवस्थी का जताया आभार
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा ने लोहारघाट में…
एसएफआई ने हिमाचल सरकार की गेस्ट टीचर नीति का किया विरोध, उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचरों…
अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के लोहारघाट कार्यक्रम को बताया फ्लॉप, सरकार पर निष्क्रियता के लगाए आरोप
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंदर…
भाजपा की अंदरूनी कलह और बौखलाहट पर प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का प्रहार
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने आज भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के भीतर जो छटपटाहट है उससे उनकी अन्तर्कलह की पोल खुलती नजर आ रही है और इसी कारण उनके नेता आए दिए हमारी सरकार पर बेबुनियाद एवं तथ्यों के विपरीत आरोप लगाते रहते है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में हमारी सरकार के दो साल के सफलतम कार्यकाल का शानदार समारोह कामयाब रहा जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से आए लोग शामिल हुए लेकिन इतने बड़े समारोह और जनसैलाब को देखकर भाजपा में बौखलाहट हो गई है और उनकी नींव हिलती नजर आ रही है। भाजपा को तो दिन-रात बस एक सपना दिखाई देता है कि प्रदेश में किसी भी तरह कांग्रेस की सरकार को गिराया जाए और इसके लिए आए दिन नए से नए हथकण्डे अपनाने पर उतर आती है लेकिन मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में हमारी सरकार मजबूत है जिसे गिराने को कोई हिमाकत भी नहीं कर सकता। उन्होेने कहा कि भाजपा ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में जनमंच कार्यक्रम को झण्डमंच कार्यक्रम बनाकर रख दिया जिसमें मंत्रियों द्वारा अधिकारियों को डराया एवं धमकाया जाता था। इन कार्यक्रमों में लोगांे के काम तो क्या होने उलटे उनकी भावनाओं का मजाक बना और फिजुलखर्ची की सीमाएं भी लांघ दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू प्रचार-प्रसार से दूर रहकर काम करने में विश्वास रखते हैं और भाजपा की तरह जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन करके नहीं अपितु जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और कठिनाईयों को दूर करके उनके जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं वहां भीड़ इक्ट्ठा हो जाती है और जनसैलाब उमड़ पड़ता है तथा मेले जैसा माहौल होता है। रोहड़ू का डोडराकवार क्षेत्र तथा चोपाल का कुपवी क्षेत्र इस बात के गवाह हैं। नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार को चुना है जो पूरे पांच साल चलेगी। सरकार ने जो गारंटियां और वायदे चुनावों के समय लोगों से किए हैं, उन्हें भी हर हालात में पूरा किया जाएगा। सरकार जनता के काम कर रही है और जनता भी सरकार के कामकाज से पूरी तरह से खुश एवं संतुष्ट हैं। सरकार से जनता को किसी प्रकार की शिकायत नहीं है बल्कि भाजपा को सरकार से जरूर शिकायत है और इसीलिए उनके नेता खुद का वजूद बनाए रखने के लिए आए दिन फिजूल की बातें करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सुक्खू की 2027 प्रदेश को तक आत्मनिर्भर राज्य बनाने की परिसंकल्पना है और इस दृष्टिकोण से वह अथक प्रयास कर रहे हैं। मीडिया सलाहकार ने कहा कि 18 दिसम्बर से धर्मशाला में आरम्भ हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को बोलने का पूरा मौका दिया जाएगा लेकिन यदि वह बेवजह का विरोध और वॉकआउट करने की नीति पर काम करेगा तो सरकार उसका पूरा जवाब देगी। विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभाते हुए विधानसभा में अपना पक्ष रखना चाहिए। सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है लेकिन यदि वह अपने अड़ियल रवैया पर कायम रहा तो सरकार भी पीछे हटने वाली नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि पिछली भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमारी सरकार पूरी चर्चा चाहेगी। नरेश चौहान ने कुछेक समाचार पत्रों पर छपे समाचारों का खण्डन करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का ना तो कोई रोजगार दिया जा रहा और ना ही किसी का रोजगार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों से गुमराह हो रहा है जबकि सच्चाई यह है कि स्कूलों में समय अन्तराल की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जहां सेवानिवृत अध्यापक उपलब्ध होंगे, उन्हें पीरियड आधार पर रखा जाएगा ताकि छूटटी पर जाने अथवा स्थानांतरण होने वाले अध्यापकों के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पडे। उन्होंने कहा कि युवाओं को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है सरकार उनके प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और सभी पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने शिक्षा विभाग में 6 हजार से अधिक भर्तियां की है और इसी तरह स्वास्थ्य विभाग में भी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं क्योंकि हमारी सरकार पिछले दरवाजे से किसी प्रकार की कोई भर्ती नहीं करेगी क्योंकि हमारी सरकार स्वच्छ प्रशासन देने और निष्पक्ष रूप से कार्य करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा इस सरकार के कार्यकाल में सरकारी भर्तियों में भाजपा की तरह भ्रष्टाचार नहीं होगा और ना ही बरदाश्त किया जाएगा।…
लोहारघाट में सीएम का दौरा फ्लॉप, भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने लोहारघाट…
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु कल लोहारघाट में करेंगे जनसभा को संबोधित
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोहारघाट (परगना मलौण) में रविवार 15 दिसम्बर को…
हिमाचल में भाजपा संगठन का विस्तार, अब 171 मंडल करेंगे काम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की आधिकारिक घोषणा ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- भाजपा प्रदेश…
सरकार के दो साल पूरे होने पर समारोह की तैयारी, सतीश कश्यप ने जयनगर में की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिलासपुर में…