भाजपा दाड़ला मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, राकेश ठाकुर ने की घोषणा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- भारतीय जनता पार्टी दाड़ला मंडल के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है।

घोषित कार्यकारिणी में कला ठाकुर, जगदीश्वर शुक्ला,जगदीश ठाकुर और संतराम कौंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महामंत्री पद पुरषोत्तम ठाकुर और भीम शर्मा की नियुक्ति हुई है। धनीराम चौहान को कोषाध्यक्ष और हीरा कौशल,भुवनेश्वरी शर्मा, उर्मिला देवी,पुष्पा देवी और महेंद्र ठाकुर को सचिव बनाया गया है।


ठाकुर ने कहा कि
मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी जय देव शर्मा को सौंपी गई है, जबकि प्रवक्ता के रूप में सुनील कुमार को नियुक्त किया गया है। कार्यालय सचिव के पद पर ओम प्रकाश शर्मा और आईटी संयोजक के रूप में प्रेम कंवर व सह-संयोजक मनोज गौतम को चुना गया है। इसके अलावा, सोशल मीडिया संयोजक के रूप में केशव राम और सह संयोजक के रूप में मदन शर्मा की नियुक्ति हुई है।

कार्यकारिणी सदस्यों में बृज लाल फौजी, दीतु राम, मनसा राम ठाकुर, सागर शर्मा, कृष्ण चंद भटटी, लेख राज चंदेल, विमला देवी, जगदीश गर्ग, नागेंद्र कुमार, श्याम लाल रघुवंशी, नीलम वर्मा, कमलेश ठाकुर,नरोत्तम शर्मा, लीला देवी,शीला कंवर, बालकृष्ण शर्मा, मेहरचंद बट्टू ,रामदास,आशा ठाकुर, रितु वर्मा,सुमनलता,हेतराम गर्ग,स्वरूप शर्मा, परसराम,चंद्रप्रकाश, सुनीता देवी सहित कुल 26 सदस्यों को शामिल किया गया है।

इसके अलावा, स्थायी आमंत्रित सदस्यों में रतन सिंह पाल, गोविंद राम शर्मा ,ओमप्रकाश गौतम व ओम प्रकाश गांधी का नाम शामिल है। जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बालकराम शर्मा, कृष्णचंद शर्मा,रमेश ठाकुर, भगत राम गौतम, गोपाल दास भाटिया, जीत राम ठाकुर और सुन्नदा गौतम को नामित किया गया है।

राकेश ठाकुर ने कहा कि सभी पदाधिकारी और सदस्य पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्यों को बधाई दी और आगामी चुनावों में भाजपा की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page