राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बथालंग स्कूल के दो विद्यार्थियों ने जीते कांस्य पदक, रोशन किया विद्यालय का नाम

नितिका ने हमीरपुर में 57 किलोग्राम और हितेश वर्मा ने मंडी में 81 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल किया कांस्य पदक।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।


विद्यालय के डीपीई अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया विद्यालय की छात्रा नितिका ने हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, छात्र हितेश वर्मा ने मंडी में आयोजित प्रतियोगिता के 81 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
दोनों खिलाड़ियों के पदक जीतकर विद्यालय लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या उपासना सूद ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय डीपीई अमित कुमार तथा शारीरिक शिक्षक कामेश्वर के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। विद्यालय अपने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page