अर्की भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूत बनाने के लिए कमान संभालेंगे नए पदाधिकारी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल की अध्यक्षा रीना भारद्वाज ने शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम संगठन को मजबूती प्रदान करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।

घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद जोशी, अनुप चौहान हीरापाल चंदेल और प्रभा भारद्वाज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री के रूप में यशपाल कश्यप और रूपराम शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश और सचिव पद पर हरीश कुमार, सीमा महंत,सरस्वती, गीता देवी और गोपाल लाल नियुक्त किए गए हैं।

मीडिया प्रभारी के रूप में भूपेंद्र शर्मा , जबकि प्रवक्ता की भूमिका राकेश शर्मा संभालेंगे। कार्यालय सचिव नवीन गुप्ता को बनाया गया है। आईटी संयोजक के रूप में हेमंत कुमार शर्मा व आईटी सह-संयोजक के रूप में संदीप गुप्ता की नियुक्ति हुई है।

सोशल मीडिया संयोजक मनीष भारद्वाज व सोशल मीडिया सह-संयोजक भारतेन्दु को बनाया गया है।

भूपेंद्र शर्मा, कमल कुमार, राम सिंह वर्मा, हुक्म सिंह ठाकुर, रामलाल शर्मा, रतन लाल शर्मा,हंसराज भाटिया,भावना गुप्ता, यशवंत ठाकुर,हेमंत शर्मा, अमर सिंह, दयावंती,पूर्ण चंद, विजय सिंह,निशा,कांता शर्मा, होशियार सिंह,योगिंदर कुमार, केसी पंवर,राम प्रकाश,परमदास,सुरेन्द्र कुमार, कृष्ण चंद, अमर सिंह,आशा शर्मा, भारती वर्मा,रमन सूद,उमा वर्मा,प्रीतम ठाकुर, गुरु बच्चन,वेद प्रकाश शर्मा और प्रवीण कुमार शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

इस के अलावा रतनसिंह पाल,गोविंद राम शर्मा,राजेन्द्र ठाकुर, आशा परिहार, जयानंद शर्मा, देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, सावित्री कश्यप और कौशल्या कंवर को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया।

मण्डल महामंत्री यशपाल कश्यप ने बताया कि
अमर सिंह, हरीश कौशल,प्रतिभा कंवर, दलीप पाल,रामचन्द पाल,उर्मिल शर्मा, किरण कौंडल,इंद्रपाल शर्मा, हेमलता कौशल,विनती मुकुल,परमिंदर ठाकुर, कंचन माला और नरेश कुमार शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

मण्डल अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से समर्पित भावना से कार्य करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page