ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा टीम हिमाचल प्रदेश ने संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियां की हैं। संगठन के संस्थापक व अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने जुगल सिंह को कांगड़ा जिला अध्यक्ष, बिंदिया ठाकुर को सुजानपुर विधानसभा महिला मंडल अध्यक्ष और रविंद्र सिंह ठाकुर को मंडल विधानसभा सुजानपुर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए इन नियुक्तियों को किया गया है, ताकि सवर्ण समाज की आवाज और सशक्त रूप से उठाई जा सके। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज के कल्याण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही कार्यकारिणी का और विस्तार किया जाएगा, जिसमें अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों और समर्थकों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।



