मुख्यमंत्री ने चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बीते कल शिमला के चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने संस्थान के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके परिजनों और परिचारकों से बातचीत कर उपचार एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, सचिव स्वास्थ्य आशीष सिंहमार, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अटल मेडिकल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना के प्रधानाचार्य डॉ. बृज शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page