नवोदय विद्यालय कुनिहार में हुआ युद्धाभ्यास, एन सी सी कैडेट्स में भरा जा रहा देश भक्ति का जोश।


ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज (कुनिहार):- मानो बार्डर पर चल रहा हो युद्ध ऐसा ही कुछ नजारा आजकल नवोदय विद्यालय कुनिहार में चल रहे 10 दिवसीय एन सी सी के वार्षिक कैम्प-219 में देखने को मिल रहा है। यंहा अलग अलग विद्यालयों से आए सैंकड़ो एन सी सी कैडेट्स में देश भक्ति का पूरा जोश भरा जा रहा है।

उन्हें प्रैक्टिकली तौर से विभिन्न विभागों से आए ऑफिसरों व एन सी सी प्रभारियों द्वारा युद्ध कौशल व अन्य गतिविधियों बारे जानकारी दी जा रही है। आज सुबह सबसे पहले कैडिट्स को पी टी करवाई गई। वन विभाग सोलन से आए कंजरवेटर विक्रम द्वारा कैडेट्स को वनों को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है बारे जानकारी दी।

उसके बाद बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए जिसमे एकल प्रतियोगिता ब्रावो व चार्ली कंपनी के मध्य हुआ जिसमें चार्ली कम्पनी से श्रद्धा जे एन वी कुनिहार विजयी रही व बैडमिंटन डबल मुकाबला में भी चार्ली कम्पनी से कोमल व आकृति जे एन वी कुनिहार विजयी रही। फायर सेशन के दौरान विद्यालय में पूरा नजारा देखने लायक था जंहा ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कोई युद्ध चल रहा हो। कैडेट्स ने पूरे जोश व आनन्द के साथ इस सेशन में भाग लिया। इस अवसर पर सी ओ, वी एस पनाग, सूबेदार मेजर दिनेश सिंह, ट्रेनिगं जे सी ओ बलबिंद्र सिंह, ए एन ओ एम एल मेहरा, जय किशन,अंजना,अमरदेव,सुमन,राधिका आदि मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page