बलेरा स्कूल के दो विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन, विद्यालय में खुशी की लहर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा के दो विद्यार्थियों दीपाली और जतिन गुप्ता का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन हुआ है। दोनों विद्यार्थियों ने जाहू में आयोजित प्री-आरडी शिविर में भाग लेने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है।


विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम शर्मा तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्य घनश्याम शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं, एसएमसी अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय शिविर के लिए चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
दोनों ने उम्मीद जताई कि दीपाली और जतिन गुप्ता आगामी शिविर में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page