
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(अर्की) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांझू के अध्यापकों ने प्रधानाचार्य विजय गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण की सफाई का अभियान चलाया।गत रात्रि तूफान से पूरा प्रांगण में वृक्ष के पत्तों से भर गया था विद्यार्थियों के परीक्षाओं के चलते विद्यार्थियों की विद्यालय में संख्या कम थी इसे ध्यान में रखते हुए अध्यापकों ने स्वयं बीडा उठाते हुए अपने आप विद्यालय प्रांगण की सफाई की इस अभियान में ज्योतिका,सुभाष,प्रभा,देवेंद्र,देशराज गिल,नवनीत महाजन,चंद्रमणि,चंद्रशेखर,हेमराज,ओमप्रकाश गर्ग,कपिल,हेमंत,प्रेमलाल,चेतराम, संजय ने भाग लिया।

