
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(अर्की) नगर पंचायत द्वारा वार्ड नबर 2 के बारा में स्थित बावड़ी के लिए रास्ते का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं।वार्ड के पार्षद सुरेन्द्र कुमार ने कार्य कर रहे ठेकेदार के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवता का उचित ध्यान रखा जा रहा हैं।उन्होंने वार्ड में स्थानिय लोगों की समस्याओं को भी सुना।लोगों का कहना था कि उन्हें गर्मी शुरू होते ही पेय जल समस्या का सामना करना पड़ता है।पार्षद ने कहा कि समस्या का समाधान जल्द करवाया जाएगा।इस अवसर पर पर रोशन वर्मा,कपुरू राम, नरपत राम व संतराम आदि भी मौजूद थे।

