लक्ष्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्की में एनएसएस शिविर शुरु,डॉ पीएल गुप्ता रहे मुख्यातिथि।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(अर्की)लक्ष्य पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्की में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आरम्भ हुआ।इस अवसर पर लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ पीएल गुप्ता मुख्यातिथि रहे।उन्होंने स्वयंसेवी छात्रों को सम्बोधित करते हुए एनएसएस के इतिहास व उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।डॉ गुप्ता ने कहा कि एनएसएस के शिविर छात्रों में समाज सेवा की भावना पैदा करते हैं।उन्होंने कहा कि एनएसएस का वाक्य नॉट मी बट यू समाज के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है।कार्यक्रम अधिकारी सूर्यकांत ने शिविर के इन सातों दिनों में स्वयंसेवियों द्वारा किये जाने वाले कार्यकलापों का ब्यौरा दिया।उन्होंने बताया कि इन सात दिनों में स्वयंसेवियों द्वारा विद्यालय परिसर के अलावा शहर के विभिन्न भागों में साफ सफाई की जाएगी।इसके अलावा विभिन्न स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा स्वयंसेवियों को भिन्न भिन्न विषयों पर जानकारी दी जाएगी।इसके साथ ही बौद्धिक सत्र के अलावा योगा सत्र भी होंगे।स्वयंसेवियों के दिन का शुभारंभ प्रभात फेरी से होगा।इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित प्रधानाचार्य वीना गुप्ता ने स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं देने के साथ साथ शिविर के दौरान समर्पण भाव से कार्य करने की नसीहत दी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page