
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत दाड़लाघाट में विश्व क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम टीबी यूनिट सिविल हॉस्पिटल अर्की और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चंडी के तत्वाधान में जनजागृति कार्यकम के तहत आयोजित हुआ।इस दौरान क्षय रोग पर नियंत्रण हेतु जनभागीदारी और परामर्श पर निवेश करने की महत्ता पर बल दिया गया।चिकित्सा अधिकारी डॉ उदित राज शुक्ला ने राष्टीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की रुपरेखा,मरीजों को दी जाने वाली सरकारी हॉस्पिटल से निःशुल्क जांच दवाइयां तथा प्रतिमाह दी जाने वाली पोषण सहायता और जनभागदारी की जानकारी दी।इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट मनोज श्रीवास्तव ने अपने सन्देश में कहा की टीबी उन्मूलन के महत्ता पर बल दिया और संदेश प्रेषित किया की जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्यक अजीत कुमार सिंह ने बताया की पूरे दुनिया में क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है।टीबी (क्षय रोग ) के सर्वाधिक मरीज अपने देश में है,जिन्हे चिन्हित करके इलाज किया जा सकता है।कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद गांधी ने कहा की अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जन जागृति अभियान के कार्यक्रम नियमित रुप से करता रहेगा,जिससे लोगो में मध्य क्षयरोग बीमारी से सम्बंधित भ्रांतियों को दूर किया जा सके।स्वास्थ्य परियोजना के तहत 31 गावों में कार्यक्रम संचालित हो रहें है।45 गावों में घर घर जाकर क्षय रोगियों (टीबी) की पहचान और इलाज सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क हो सके,इसकी रुपरेखा तैयार की है।जबकि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन सामुदायिक परियोजना के गावों में जनजागृति का कार्यक्रम 45 गावों में आज किया गया।हेमंत गुप्ता ने अपने संयुक्त सम्बोधन में संक्रामक रोगो से बचने और सुरक्षित रहने की महत्ता पर बल दिया।इस मौके पर टीबी सुपरवाइजर हेमंत गुप्ता,स्वास्थ्य शिक्षक सिविल हॉस्पिटल कुलभूषण सिंह,अजीत कुमार सिंह,सुनीता शर्मा,रजनी बंसल,सावित्री देवी,उमा देवी,विमला देवी,सेडी संस्थान के विद्यार्थियों,स्वास्थ्य टीम,आशा कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों के करीब 95 सदस्य उपस्थित रहें।

