
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत ट्रक से तेल चोरी होने को लेकर मामला दर्ज हुआ है।जानकारी के मुताबिक मुकेश कुमार पुत्र केसर सिंह गांव क्वारला (नवगांव) ने पुलिस को दी शिकायत मे कहा है कि बुधवार और वीरवार की मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे रात जब यह अपने घर क्वांरला जा रहा था जैसे ही क्वांरला ग्राउंड के पास पहुँचा तो इसके ट्रक नंबर एचपी-11ए-1510 के पास तेल की टंकी से बाबू राम पुत्र स्व हरी राम गांव बहल (चमदार) तह.रामशहर हाथ में पाईप लेकर ट्रक की टंकी से तेल निकालने की कोशिश कर रहा था तथा ट्रक के थोड़ी दूरी पर क्वारला रोड़ पर एक गाड़ी भी खड़ी थी।यह अपनी गाड़ी लेकर ट्रक से थोड़ा आगे चला गया तथा वहां जाकर अपने गांव के पवन कुमार को फोन करके सारी बात बताई।थोड़ी देर बाद पवन कुमार,नीम चन्द,हेमराज,हीरा सिंह, पूर्ण सिंह,विनोद कुमार वहां पर आ गए तथा यह सभी ट्रक के पास गए। इन लोगों को देख कर वह व्यक्ति गाडी के तरफ भाग गया,जिसका इन लोगो ने पीछा किया तो उस व्यक्ति ने सड़क के नीचे को छलांग मार दी जिससे सड़क के किनारे लगी कंटीली तार मे फंस कर वह व्यक्ति गिर गया।तथा उसे चोटे आ गई।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

