राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में नई शिक्षा नीति 2020 मेले का आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट)  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में नई शिक्षा नीति 2020 मेले का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने की।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित मॉडल,चार्ट,स्लोगन तथा प्रश्नोत्तरी का अवलोकन एसएमसी के सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा किया गया।स्रोत व्यक्ति के रूप में पूर्व प्रवक्ता प्रकाश शर्मा द्वारा नई शिक्षा नीति पर अपना व्याख्यान किया।इस दौरान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया तथा बच्चों में फल वितरित किए गए।अंत में प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर प्रवक्ता विनोद बंसल,किशोर कुमार,उमा महेश्वर,राजा बाला,सुमन कौर,कमल शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page