युवा क्लब छाछी के युवाओं द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, युंका अध्यक्ष अशोक भारद्वाज रहे मुख्यातिथि

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- ग्राम पंचायत छाछी के युवा आज़ाद क्लब के द्वारा युवा खिलाड़ी अर्जुन बबलू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 30 टीमें भाग ले रही है। इस खेल प्रतियोगिता युवा कांग्रेस के अर्की ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए वहीं पंचायत समिति सदस्य शशिकांत शर्मा व मेहर ठाकुर विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने युवाओं को संदेश दिया कि युवाओं को ऐसे खेलों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए जिससे शारीरिक व्यायाम भी हो और युवा उस से सभी स्वस्थ भी रहे। खेलों से मन मजबूत बनता है और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से भी बचाया जा सकता है।

इस दौरान मुख्यातिथि द्वारा युवा क्लब के सदस्यों को सहयोग राशि के रूप में5100 रूपए प्रदान किये गए। इस दौरान युवा क्लब के अध्यक्ष सतीश विकी प्रधान राकेश ठाकुर उप प्रधान रजनीश सचिव आकाश , किशोर ,राजेश ,तनु , लकी , अमन , सुशील , भूपिंदर, व समस्त , व समस्त युवा क्लब के मेंबर उपस्थित रहे

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page