मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में मनाई होली

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अपने सरकारी आवास ओक ओवर में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शिमला शहर के प्रमुख नागरिकों के साथ होली मनाई।

रंगों के इस त्योहार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को इस त्योहार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कामना की कि यह रंगों का त्योहार लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाएगा। उन्होंने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि राज्य में कोविड के मामलों में काफी कमी आई है और लोग दो वर्ष से अधिक समय के बाद रंगों के इस त्योहार को उत्साह के साथ मना पा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करेगा।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने राजभवन का दौरा किया और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को होली की शुभकामनाएं दीं।

.0.

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page