कुनिहार में किया गया भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ कुनिहार की बैठक का आयोजन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-   भारतीय राज्य पैन्शनरज महासंघ कुनिहार  की बैठक प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा की अध्यक्षता में कुनिहार लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में हुई।बैठक में  ज़िला सोलन  की  नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया।

23मार्च को कुनिहार के एवर ग्रीन होटल में  सुबह  11बजे बैठक आयोजित की जायगी।

जिसमें पैन्शनरों की प्रमुख मांगों पर चर्चा के बाद चुनाव   किये जायेंगे।इस बैठक के मुख्य अतिथि पथ परिवहन  सेवानिवृत कल्याण मंच के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर तथा कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल दास वर्मा होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामन्त्री  इन्डरपाल शर्मा करेंगे।बैठक में ज़िला महासचिव श्यामा नंद शान्डिल,कुनिहार इकाई के महासचिव मनी राम ,ज़िला वित सचिव ओंम प्रकाश गर्ग,  पथ परिवहन से सुशील शर्मा,मोहन लाल जोशी,विद्युत बोर्ड से जगदीश चंदेल,पुलिस विभाग से चेतराम तंवर,  आर,पी,जोशी लोक निर्माण से गोपाल कृष्ण शर्मा,शिक्षा विभाग ठाकुर दत मेहता उपस्थित रहे 

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page