ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- उपमंडल अर्की म अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र अर्की में आज कोरोना महामारी जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।

इसमें चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, कविता वाचन, नारा लेखन इत्यादि विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया और प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य श्रीमती मोनिका वर्मा जी ने अपने कर कमलों से पुरस्कार वितरित किए l अंत में सभी छात्रों को फल वितरित किए गए


