अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बागा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट)  अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बागा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम आयोजन आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के असेंबली हॉल में किया गया।कार्यक्रम में मुख्यातिथि संगिनी महिला मंडल की अध्यक्षा मोनिका माथुर रही।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि व अन्य अथितियों ने दीप प्रज्वलित करके किया।जबकि छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम का संचालन रीना शर्मा एवं किरण चौहान द्वारा किया गया।इस अवसर पर महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इसके बारे में किरण चौहान द्वारा बताया गया एवं प्रीति सूर्यवंशी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर और महिला शिक्षा क्यों जरूरी है,इस विषय पर डॉ सरोज द्वारा अपने अपने विचार रख कर सहभागियों को अवगत किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडल और एसएचजी समूह तथा स्कूल स्टाफ द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई,जिसमें नाटी,गिद्दा,पंजाबी डांस व समूह संगीत प्रस्तुत किए गए।साथ ही इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताये भी आयोजित की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोनिका माथुर ने कहा कि महिलाओं के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के कारण महिलाये सक्षम हुई है एवं आज वह समाज के हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर अपने परिवार एवं समाज का मार्गदर्शन कर रही है।इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य रवि परमार एवं सहायक राजकुमार व अन्य साथियों का काफी सहयोग रहा।इस अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रभारी कुलीन देशमुख,एबीपीएस के प्रधानाचार्य व स्कूल अध्यापिका स्टाफ और विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला मंडल,एसएचजी समूह,कंप्यूटर की छात्राएं,सिलाई की छात्राएं सहित अन्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page