बजट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल करेंगे जनता से संवाद : कश्यप

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(शिमला) भाजपा हिमाचल प्रदेश की बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया।जिसमें विशेष रूप से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश किया बजट आम जन मानस का बजट है,इस उपलक्ष में भाजपा 6 मार्च को प्रातः 10:30 बजे मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है जिसमे सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता एलईडी पर मुख्यमंत्री का हिमाचल के बजट को लेकर संबोधन को सुनेगी।इस कार्यक्रम के मध्यम से जयराम ठाकुर सरल रूप से बजट जनता को समझाएंगे।यह कार्यक्रम भव्य होगा,कश्यप ने कहा की यह बजट चुनावी वर्ष का अंतिम बजट था और जिस प्रकार से हमारी सरकार काम कर रही है इससे साफ है की 2023 में भाजपा फिर एक बार मजबूत सरकार के साथ बजट पेश करेगी।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की हमारी सरकार के पांचवें बजट में गरीब तपके का विशेष ध्यान रखा गया है,इस बजट में सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ है।उन्होंने कहा की कोविड़ संकटकाल के बाद भी हमने जन हित का बजट निकाला है। इस बजट के मुख्य बिंदुओं को हम सब मिलकर जनता के बीच ले जाएंगे और बजट का लाभ हिमाचल के घर घर तक पहुंचाएंगे।बैठक में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने जयराम ठाकुर को अच्छे बजट के लिए बधाई देते हुए कहा की यह बजट असंभव को संभव करने वाला बजट है।महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया की कल 6 मार्च को प्रादेशिक कार्यक्रम का आयोजन पीटरहॉफ शिमला में प्रातः 11 बजे किए जाएगा,यहां से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरे प्रदेश को संबोधित करेंगे।बैठक में 2017 के भाजपा प्रत्याशी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी,सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष,सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक,सभी पूर्णकालिक विस्तारक,भाजपा जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी,भाजपा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page