
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर डीपीई धर्म दत्त ने अपने वक्तव्य में बताया कि यह दिवस प्रथम बार 4 मार्च ,1972 को मनाया गया था और इसी दिन नेशनल सेफ्टी काउंसिल की स्थापना की गई थी।यह दिवस हर वर्ष एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है।इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का थीम सुरक्षा संस्कृति के विकास हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करना है।इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की सड़क व उद्योगों के कारखानों में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला,राकेश कुमार,धनी राम,अमर सिंह वर्मा,नरेंद्र लाल,विनोद कुमार,नरेंद्र कुमार,धर्म दत्त,सुमन ,अनिता कौंडल,प्रवीण कुमार,वीना,मुकेश कुमार,रेखा,विजय कुमार,जागृति,रेणुका,नीलम शुक्ला,सुषमा,किरण बाला,नीलम ठाकुर,मंजू,जितेंद्र चंदेल,रजनीश गर्ग व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

