ब्यूरो// दैनिक हिमाचल न्यूज़
👉 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पेश किया बजट
👉केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जिक्र से की बजट भाषण की शुरुआत।
👉विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत राशि 1.80 करोड़ से बढ़कर 2 करोड़ की।
👉विधायक ऐच्छिक राशि 1.22 करोड़ की है।
👉नाबार्ड से वित्त पोषित होने वाली योजनाओं की प्रति विधानसभा क्षेत्र सीमा बढ़ाकर 150 करोड़ करने की घोषणा।
👉उज्ज्वला के तहत 3 कुल सिलिंडर मिलेंगे मुफ्त ।
👉15 करोड़ की लागत से स्थापित होंगी 4 अनाज मंडियाँ ।
👉2022-2023 के अंत तक 50000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य ।
👉शिलारू और पालमपुर में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस खोलने की घोषणा।
👉हिमाचल में सेब लाने वाले सत्यानंद स्टोक्स उर्फ सेमुअल इवान स्टोक्स के नाम पर कोटगढ़, थानाधार व आसपास के क्षेत्र को सत्यानंद स्टोक्स ट्रेल के नाम से पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना की घोषणा।

👉100 गांव प्राकृतिक कृषि मानक के रूप में विकसित होंगे।
👉5 नई काऊ सेंचुरी स्थापित करने की घोषणा ।
👉दूध की कीमत में प्रति लीटर 2 रुपए वृद्धि की घोषणा।
👉गायों को छोड़ने वालों के खिलाफ बनेगा और कड़ा कानून
👉सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि ।
👉70 साल से नीचे के पात्र लोगों को अब 1000 रुपए पेंशन
👉70 साल से ऊपर वालों को 1500 रुपए ।
👉अब 60 साल से ऊपर के सभी लोगों को मिलेगी अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन ।
👉वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 60 साल करने की घोषणा।
👉1000 नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की घोषणा, 70 करोड़ होंगे खर्च।
👉सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श बनाने पर खर्च होंगे 32 करोड़।
👉60 साल से ऊपर की महिलाएं व 65 साल से ऊपर के पुरुष बीना शर्त पेंशन पाने के पात्र होंगे।
👉बाल पुनर्वास योजना शुरू करने की घोषणा ।
👉ये योजना बेसहारा बच्चों के लिए होगी ।
👉पंचायतीराज प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा ।
👉ज़िला परिषद अध्यक्ष 15000,उपाध्यक्ष 10000 व सदस्य को 6000 मिलेगा प्रतिमाह ।
👉बीडीसी अध्यक्ष 9000,उपाध्यक्ष 6500 व सदस्य को 5550 प्रतिमाह ।
👉पंचायत प्रधान 5550, उपप्रधान 3500,वार्ड सदस्य को 300 रुपए प्रति बैठक मिलेगा ।
👉मेयर 15000 व उपमहापौर को 10000 व पार्षद को 6050 रुपए प्रतिमाह ।
👉नगर परिषद अध्यक्ष 8000,उपाध्यक्ष 6500 व सदस्य नगर परिषद 3000 हर महीने मिलेगा ।
👉प्रधान नगर पंचायत 6500,उपप्रधान 5000 व पार्षद 3000 रुपए प्रतिमाह ।
👉हिम केयर कार्ड के नवीनीकरण की अवधि एक साल से बढ़ाकर तीन साल की। अब सारा साल बना सकेंगे हिम केअर कार्ड। कैदियों को भी मिलेगी हिम केअर कार्ड की सुविधा ।
👉मंडी स्थित सरदार वल्लभ पटेल विश्वविद्यालय अप्रैल 2022 से काम करना शुरू कर देगा ।
👉LT शिक्षक अब TGT के नाम से जाने जाएंगे ।
👉60 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को नहीं देना होगा अब कोई बिल। कृषि के लिए बिजली अब 30 पैसे प्रति यूनिट ।
👉स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 2732 करोड़ रुपए के प्रावधान की घोषणा ।
👉डॉक्टरों के 500 पद भरने की घोषणा ।
👉प्रदेश में वर्ष 2022 के अंत तक लग जाएंगे सभी 1728000 घरों में नल।
👉HRTC के बेड़े में अप्रैल तक शामिल होंगी 220 नई बसें ।
👉एक किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर अब 4 हज़ार के स्थान पर 6 हज़ार सब्सिडी मिलेगी।
👉ड्रोन को प्रोत्साहन देने के लिए गरुड़ योजना शुरू करने की घोषणा। ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग देने के लिए चार ट्रेनिंग स्कूल भी खोलेगी सरकार ।
👉हिमाचल में न्यूनतम दिहाड़ी अब बढ़कर हुई 350 रुपए
👉आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब हर माह 9 हजार वेतन मिलेगा।
👉मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 6100 रुपये मिलेगे।
👉आंगनबाड़ी सहायिका को 4700 रुपए मासिक ।
👉आशा वर्कर 4700 रुपये मासिक ।
👉सिलाई अध्यापिका को 7950 मासिक ।
👉मिड डे मिल वर्कर को 3950 मासिक ।
👉जलरक्षक को अब 4500 रुपये मासिक।
👉मल्टी टास्क वर्कर 3900 रुपये मासिक ।
👉पंप ऑपरेटर को 5550 मासिक ।
👉दिहाड़ी 350 रुपये हुई।
आउटसोर्स कर्मी को 10500 रुपये मिलगे ।
👉पंचायत चौकीदार को 6950
👉राजस्व चौकीदार 5 हज़ार
👉राजस्व लंबरदार 3200
👉एसएमसी का मानदेय 1 हजार बढ़ाया।
👉IT टीचर का वेतन 1 हज़ार बढ़ाया ।
👉हिमाचल के वितीय वर्ष
2022- 23 के लिए 51362 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया ।
