राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ।समापन समारोह में पंचायत प्रधान सरयांज रमेश ठाकुर मुख्य अतिथि रहे।जबकि पंचायत समिति सदस्य रीता ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान जगदीश शर्मा विशेष अतिथि के रूप उपस्थित रहे।समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने की।इस दौरान शिविर में स्वयंसेवकों ने एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में एक सुव्यवस्थित दिनचर्या का पालन करते हुए प्रतिदिन सराहनीय कार्य किये।शिविर के दौरान स्वयं सेवकों द्वारा विद्यालय,पंचायत कार्यालय सरयाँज,मंदिर परिसर मनोल,बुइला व पट्टा में क्यारियों व रास्तों का निर्माण और रखरखाव किया गया व विशेष सफाई अभियान चलाया गया।इस मौके पर बाड़ादेव मंदिर परिसर में भी क्यारियों का निर्माण व पौधरोपण किया गया।शिविर के दौरान स्वयं सेवकों ने नियमित रूप से योगाभ्यास किया।बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य,कैरियर, योग,मोबाइल सदुपयोग,संस्कार व जीवन मूल्यों पर विशेष जानकारी प्रदान की गई।स्वयंसेवक मंजु,दिक्षा देवी,ज्योति त्यागी,उमेश,जीवन व उमेश कुमार को उत्कृष्ट स्वयं सेवक पुरस्कार दिया गया।शिविर को सफल बनाने में गांव सरयांज,बुइला,मनोल व पट्टा के लोगों ने भी सराहनीय योगदान दिया।प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी,पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रीता ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान जगदीश शर्मा ने एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर सभी स्वयं सेवकों व समस्त विद्यालय परिवार को इस सात दिवसीय शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।इस मौके पर विद्यालय सरयांज के अध्यापकों,स्थानीय ग्रामीणों सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page