
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की बैठक प्रधान एवं बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।समिति के महासचिव प्रेम केशव ने बताया की बैठक में अंबुजा सीमेंट कंपनी द्वारा खराब पड़ी जमीन की लीज व अधिग्रहण की जा चुकी जमीन का मुआवजा जो आज अंबुजा द्वारा लैंड लूजर को अदा किया गया है।ग्राम पंचायत सुधार सभा का इस संबंध में अंबुजा कंपनी से आग्रह है कि अधिग्रहण जमीन का मुआवजा जो भूमि के मालिकों को दिया जा रहा है,उसकी अदायगी अन्य सभी लैंड लूजर को अदा की जाए,ताकि लैंड लूजर्स बेवजह परेशान न हो।इस परेशानी की स्थिति में यदि किसी लैंड लूजर्स का मानसिक संतुलन बिगड़ता है तो अंबुजा कंपनी जिमेवार रहेगी।इस मौके पर बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट के सदस्य भी मौजूद रहे।

